Bihar Bhumi (बिहार भूमि जानकारी) Land Record बिहार खाता, खेसरा, जमाबंदी देखे

राजस्व महा-अभियान

जमीन के कागज में करें सुधार राजस्व विभाग पहुँचा आपके द्वार !

अभियान का उद्देश्य

इन समस्याओं का समाधान कराएँ

डिजिटाइज्ड(ऑनलाइन) जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन)

अपने नाम, खाता, खेसरा, रकबा और लगान की अशुद्धियों को ठीक कराएँ।

उत्तराधिकार नामांतरण

जमाबंदी रैयत की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारियों के नाम से वंशावली के आधार पर जमाबंदी कराएँ।

बंटवारा नामांतरण

संयुक्त जमाबंदी के आपसी सहमति या रजिस्टर्ड या कोर्ट द्वारा बँटवारे के आधार पर हिस्सेदारों के नाम से अलग- अलग जमाबंदी कराएँ।

छूटी हुई जमाबंदियों को डिजिटाईज्ड(ऑनलाइन) कराना

अपनी छूटी हुईऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन कराएँ।

आपकी सुविधा के लिए

बंटवारा नामांतरण

16 अगस्त, 2025 से 15 सितम्बर, 2025: विभाग द्वारा गठित दल आपके घर आकर जमाबंदी पंजी की प्रति और जो आपको आवश्यक हो, वह आवेदन प्रपत्र वितरित करेगी। आपके मौज़ा में दल के जाने की तिथि की जानकारी आपको आपके अंचल के माइक्रो प्लान से मिलेगी। यह प्रपत्र बिहारभूमि पोर्टल पर उपलब्ध राजस्व महा-अभियान लिंक पर क्लिक कर भी प्रिंट किया जा सकता है।

शिविरों का आयोजन

19 अगस्त, 2025 से 20 सितम्बर, 2025: प्रत्येक पंचायत सरकार भवन या आपके पंचायत के अन्य सरकारी भवन में हल्कावार विशेष शिविर लगाए जाएँगे। इन शिविरों में आप अपने भरे हुए आवेदन प्रपत्र जरूरी कागजातों के साथ जमा कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

1. डिजिटाइज्ड (ऑनलाइन)जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन)

2. उत्तराधिकार नामांतरण (Inheritance Mutation)

3. बंटवारा नामांतरण

4. छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन कराना

शिविर विवरण प्राप्त करें

आपका सहयोग अपेक्षित है!

इस महा-अभियान में सक्रिय भागीदारी कर अपनी भूमि संबंधी विवरणियों को अद्यतन कराएँ और भूमि विवादों से बचें।

 
Scroll to Top